रायपुर

हापा एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग की मौत
02-Feb-2026 6:54 PM
हापा एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। बिलासपुर से भाठापारा आ रही सुपरफास्ट एक्सपे्रस में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि बिलासपुर से हावडा हापा जाने वाली ट्रेन में ब़ुजुर्ग एसी-2 बोगी में सफर कर रहा था। इस दौरान भाठापारा के पास उसे सीने में दर्ज होने लगा था। गाड़ी में सवार लोगों ने बुजुर्ग की हालत देख कर इसकी सूचना रेल प्रबंध को दी। बुजुर्ग को आननफानन में रेल स्वास्थ्य अधिकारियों से संवर्क कर प्राथमिक उपचार के लिए भाठापारा के निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया है। साथ ही डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है।


अन्य पोस्ट