रायपुर

जेल से छुटते ही चाकू लहराया फिर अंदर
02-Feb-2026 6:53 PM
जेल से छुटते ही चाकू लहराया फिर अंदर

रायपुर, 2 फरवरी। अभनपुर थाना इलाके में बजरंग चौक के पास आम लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया है। अभनपुर पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि राजू बंजारे उर्फ राजू पठान (28 वर्ष) निवासी अपने साथी राज रात्रे के साथ बजरंग चौक में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा है। इससे लोगों डरे, सहमें हैं। में भय का माहौल बना रहा है। सूचना के पर पुलिस ने मौके की पुलिस की घेराबंदी की पुलिस को आता देख आरोपी का साथी राज रात्रे फरार हो गया। राजू बंजारे को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी हत्या, लूट एवं मारपीट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रह चुका है। हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट