रायपुर

तेलीबांधा पार्किंग के खिलाफ कांग्रेस का धरना
01-Feb-2026 5:52 PM
तेलीबांधा पार्किंग के खिलाफ कांग्रेस का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। तेलीबांधा जलाशय रोड पर पार्किंग शुल्क वसूली के निगम के फैसले के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने रविवार दोपहर प्रदर्शन किया। इसका  शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पंकज शर्मा ने नेतृत्व किया।

उनका कहना था कि रोजाना वर्षों से  मॉर्निंग और इवनिंग वाक के साथ आस पास निवासरत लोग रात्रि भोजन के बाद भी मरीन ड्राइव आ कर पाथवे में नाइट वाक करते हैं। तेलीबाँधा मरीन ड्राइव के व्यवसायीकरण भाजपा के नेताओ के संरक्षण में करते करते अब महापौर मीनल चौबे और उनकी एमआईसी ने  ग्रेट ईस्टरन रोड का भी निजीकरण और व्यवसायीकरण करने पार्किंग ठेका देने का जो निर्णय लिया है ।  इस तुगलकी निर्णय को  निगम वापस ले। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि तेलीबांधा में पार्किंग बना कर अवैध वसूली के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। लोग सालों साल से यहां आकर मार्निंग इवनिंग वाक करते हैं। अब महापौर, उनकी परिषद, चारों विधायक, सांसद सभी ने मिलकर यह वसूली का निर्णय लिया है जो वापस होना चाहिए।

पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली जीई रोड पर पार्किंग स्थल बना कर शुल्क नहीं ले सकता। निगम यह फैसला जब तक वापस नहीं लेता तब तक कांग्रेस जन आम लोगों के लिए सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व सांसद छाया वर्मा ने कहा कि लोगों पर यह महापौर टैक्स थोपा गया है जो वापस लेना होगा। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि इस पार्किंग टैक्स का विरोध वापस लेने तक जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट