रायपुर

वैदिक घनाद संस्कृति के प्रचार में सक्रिय आचार्य कमलेश
01-Feb-2026 5:51 PM
वैदिक घनाद संस्कृति के प्रचार में सक्रिय आचार्य कमलेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। वैदिक घनाद संस्कार संस्थान भिलाई के प्रमुख आचार्य कमलेश मिश्र ने बताया कि संस्थान 30 वर्षों से वैदिक सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए देश विदेश में प्रयासरत है। इसके तहत वैदिक संस्कार एवं संस्कृत, यज्ञ, अनुष्ठान, सत्संग, ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र आदि को लेकर केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई तरह आयोजन किए जा रहे हैं।

वैदिक घनाद सनातन संस्कृति से धीरे धीरे लाखों लोग जुड़ते जा रहे हैं तथा भारत के कई शहरों में वैदिक संस्कृति से जुड़े आयोजन दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर, पटियाला, चंडीगढ़, सूरत, हरियाणा, इंदौर, गुडग़ांव, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर में संस्था के अनुयायी बहुतायत में जुड़ चुके हैं? इसी प्रकार विदेशों में दुबई, ओमान, वाशिंगटन, इंग्लैंड, सिंगापुर में वैदिक घनाद के आयोजन  किए जा चुके हैं। संस्था के आयोजनों के लिए किसी प्रकार का दान या धनराशि नहीं ली जाती वहीं संस्था के द्वारा निर्धन कन्या विवाह, उपनयन, मुंडन संस्कार, सभी प्रकार के हवन, सभी प्रकार संस्कार आग्रह पर कराए  जाते हैं।

पंडित मिश्रा ने बताया कि संस्था के उद्देश्य जन सामान्य को अधिक से अधिक वैदिन सनातन संस्कृति से जोडऩा एवं वैदिक सनातन पद्धति से जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना ,नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के साथ रूढि़वादी परंपराओं के प्रति सचेत करना एवं सनातन संस्कृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।


अन्य पोस्ट