रायपुर
प्रेस क्लब का खेल मड़ई शुरू
01-Feb-2026 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। प्रेस क्लब के सालाना खेल मड़ई रविवार से हुआ. उपमुख्यमंत्री और खेलमंत्री अरुण साव ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। इसके बाद स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का पहला मैच संपादक इलेवन और पूर्व पदाधिकारी इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक और यादगार बना दिया।
अंतिम ओवर बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर का रहा।अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए संपादक इलेवन टीम ने कप्तान रामअवतार तिवारी के नेतृत्व में जीत दर्ज की। पूर्व पदाधिकारी इलेवन टीम की कप्तानी पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने की। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, समेत खेल आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


