रायपुर

वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना
01-Feb-2026 5:49 PM
वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। श्री रामकृष्ण विद्यालय इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक शाला का  13 वां  वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में पिछले वर्ष के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।पीपी 1 के बच्चों ने संयुक्त परिवार पर आधारित कार्यक्रम किया। मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक  पुरंदर मिश्रा, एमआईसी मेंबर  दीपक जायसवाल व समाजसेवी  प्रशांत पांडे रहे। कार्यक्रम में शाला अध्यक्षा श्रीमती तारादेवी तिवारी, स्कूल प्रचार्या श्रीमती पुष्पा तिवारी, स्कूल इंचार्ज  दीपक तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में साल भर हुए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट