रायपुर
मिनी माता आश्रम के नवीन कार्यालय का उद्घाटन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 31 जनवरी। मिनी माता आश्रम, बड़े उरला में अनुसूचित जाति सेवक संघ अभनपुर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिनी माता आश्रम के नवीन कार्यालय का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन और उनके द्वारा अपनाए गए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सत्य और अहिंसा को आधार बनाया तथा उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पन्नालाल नवरंगे (सचिव, प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति सेवक संघ), फतीश साहू (पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता), टिकेंद्र बघेल (समाजसेवी), धनेश्वरी डांडे (जनपद सदस्य, अभनपुर), मोगबाई हरवंश (समाजसेवी), भरत देवांगन, जयवर्धन बघेल, घासु साहू, दीपक कोसरिया, गणेश सिन्हा, कमलेश बघेल, सुनील मातुरकर, टेकचंद सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा, नीलकंठ मार्कण्डेय सहित मिनी माता आश्रम के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।