रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। राष्ट्रीय नाटय विद्यालय, नई दिल्ली दवारा 3-8 फरवरी तक राजधानी के दीनदयाल ऑडिटोरियम में भारत रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो पहली बार हो रहा है। आयोजन की अगुवाई कर रही लोक गायिका और रंगकर्मी गरिमा दिवाकर और हीरा मानिकपुरी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे आयोजन की जानकारी दी।
नाट्य प्रस्तुतियाँ: 03 फरवरी -पारोलेखक: विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित) निर्देशक: शारदा सिंह संस्था: प्रस्तुति, पटना (बिहार) 04 फरवरी- शास्ति लेखक: बीरु मुखोपाध्याय निर्देशक: विधान चंद्र हालदार संस्था: गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल 05 फरवरी- फिर आषाढ़ का एक दिन लेखक: मोहन राकेश निर्देशक: तनुज संस्था: द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल 06 फरवरी- सीढ़ी दर सीढ़ी उर्फ तुक्के पे तुक्का लेखक: राजेश जोशीनिर्देशक: बंसी कौल संस्था: रंग विदूषक, भोपाल 07 फरवरी को जानी कहाँ?
लेखक: दुर्गेश सोनीनिर्देशक: अन्नपूर्णा सोनी संस्था: दर्पण रंग समिति, कटनी
8 फरवरी (विशेष प्रस्तुति समापन समारोह)बिरसा (भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में)निर्देशक: गरिमा दिवाकर संस्था: अंजोर लोक कला मंच, रायपुर उद्घाटन समारोह-महोत्सव का उद्घाटन समारोह 3 फरवरी को होगा।इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक देवेन्द्र राज अंकुर विशेष अतिथि होंगे।
अन्य गतिविधियाँ: छह दिवसीय इस महोत्सव के दौरान नाट्य प्रस्तुत्तियों के साथ-साथ चर्चाएँ, परिचर्चाएँ, गोष्ठियाँ एवं संगोष्ठियाँ भी आयोजित की जाएँगी। इन सत्रों में राजकमल नायक, संजय उपाध्याय, जयंत देशमुख, अशोक मिश्रा, योगेन्द्र चौबे सहित देश के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं रंगचिंतक भाग लेंगे। भारत रंग महोत्सव 2026 रायपुर न केवल दर्शकों को देश की विविध रंगपरंपराओं से रू-बरू कराएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं रंग संस्कृति को राष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा। प्रवेश नि:शुल्क है।


