रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य चाणक्य जी के जीवन एवं सिद्धांतों पर व्याख्यान, विप्र सम्मान एवं दर्शकों के लिए धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के सम्मानित विशिष्ट आतिथि संदीप शर्मा, अध्यक्ष - छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग, श्रीमती वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष - राज्य बाल संरक्षण आयोग, श्री शशांक शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ संस्कृति परिषद राजेश अग्रवाल, उमाशंकर व्यास, प्रभात मिश्र कार्य परिषद सदस्य, ठाकरे विवि, ईशान शर्मा कवि थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं सुमन मिश्रा - वीणा मिश्रा के गणेश वंदना से किया।प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यो से सभा को अवगत कराया. कार्यक्रम संयोजक अजय अवस्थी ने आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस की पृष्ठभूमि ब्राह्मण समाज की भूमिका बताई।
दर्शकों के लिए आयोजित धार्मिक प्रश्नोत्तरी में गुणानिधि मिश्रा और अरविन्द ओझा ने दर्शकों से धार्मिक प्रश्न पूछे, सही उत्तर देने वाले सभी दर्शकों को अतिथियों के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित अतिथियों एवं विद्वान वक्ताओं को शाल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक अजय अवस्थी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय अवस्थी एवं आभार प्रदर्शन नमिता शर्मा ने किया।


