रायपुर

नबीन को ताज, एकात्म परिसर में जश्न
20-Jan-2026 6:36 PM
नबीन को ताज, एकात्म परिसर में जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर  नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर राजधानी के एकात्म परिसर में शहर जिला के नेता कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई।  इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा,शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ,  के साथ भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोपहर को ठाकरे परिसर में भी प्रदेश ईकाई के नेताओं ने जश्न मनाया। बता दें कि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  कहा कि एक युवा नेता होने के नाते श्री नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने देश और कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है कि जो भी कड़ी मेहनत करेगा, एक आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष और यहाँ तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।  गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि  श्री नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रधानमंत्री द्वारा तय किए गए विकसित भारत के विजन को युवा ही पूरा करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा कि श्री नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की यश-पताका देश में चहुँओर फहरेगी।

 क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी विशिष्टता व प्रतिबद्धता अब देशभर में भाजपा को और ज्यादा मजबूती से सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा उनके नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊचाईयों तक पहुंचाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नबीन को बधाई देते सीएम विष्णुदेव साय


अन्य पोस्ट