रायपुर
ठाकरे परिसर के कर्मियों ने मार्शल आर्ट सीखा
14-Jan-2026 11:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति में शामिल रायपुर निवासी मनोज चोपड़ा, विख्यात मास्टर मार्शल आर्ट ट्रेनर दिलीप कुमार (बिलासपुर), आत्मरक्षा प्रशिक्षिक रोशनी सिंह, आत्मरक्षक ट्रेनर एंड मैनेजमेंट सिद्धार्थ प्रताप सिंह (प्रयाग) ने प्रदेश कार्यालय में अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से आत्मरक्षा के तरकीब सिखाए।
रोशनी सिंह ने कर्मचारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने सभी का सम्मान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


