रायपुर

सोनी ने नाली, पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन
13-Jan-2026 8:27 PM
सोनी ने नाली, पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर, 13 जनवरी। दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने वार्ड 57 अंतर्गत जयदेव सतपथी चौक के समीप गन्दे पानी की सुगम निकासी के लिए नई नाली और पुलिया निर्माण का नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया।यह कार्य  9 लाख 50 हजार रूपये की लागत से नगर निगम सामान्य निधि मद से किया जाएगा।इस दौरान एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी,जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा, मण्डल अध्यक्ष  सुनील कुकरेजा, डॉ अंकुर सतपथी,राजेश जैन, समीर तिवारी, मनीष थरानी, शैलेन्द्र चन्दनानी, सुशील चन्दनानी, सतीश, बबला, बबला होतवानी, अंकुर छाबड़ा,  जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, सहायक अभियंता  दीपक देवांगन, उप अभियंता सुश्री अंकिता अग्रवाल  उपस्थिति रही।सोनी ने शीघ्र निर्माण प्रारम्भ कर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर   पूर्ण करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट