रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी। राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी के अलग-अलग मामले सामने आया है। इस बीच हाथ मुक्का, पत्थर और चाकू से हमला हुआ। सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभनपुर के ग्राम खोरपा में मंडई मेला के दौरान झूला झूलने की बात पर विवाद हो गया। गितेश अपनी बहन और दोस्त के साथ मेला घूमने गया था। जहां बंटी साहू और मुकेश पाटिल ने पहले उसकी बहन से धक्का-मुक्की की और विरोध करने पर गितेश के साथ मारपीट की। बाद में बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और किसी वस्तु से हमला किया। घटना में दोनों को चोटें आई हैं।
गंज क्षेत्र के गंजपारा पानी टंकी के पास पुरानी रंजिश को लेकर सामूहिक हमला किया गया। इस घटना की रिपोर्ट मुक्ता यादव ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके नाती अंगद यादव के साथ शंभू सागर, दिक्पाल, छोटू के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच आरोपी लडक़ों ने अंगद को जान से मारने की धमकी देकर हाकी स्टिक और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर दो महिलाओं को भी चोटें आईं। आरोपी हमले के बाद वहां से फरार हो गए।
गुढिय़ारी के ढीमरापारा में शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे युवक रूपेश कुमार देवांगन ने एक बुजुर्ग महिला पर पत्थर से हमला कर दिया। पीडि़ता के दोनों हाथों और कलाई में चोटें आई हैं। घायल महिला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


