रायपुर

आप ने निकाली दक्षिण मेें छग बचाओ यात्रा
11-Jan-2026 7:36 PM
आप ने निकाली दक्षिण मेें छग बचाओ यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा रविवार को राजधानी में दक्षिण विधानसभा से पुन: प्रारंभ हुई। यह  यात्रा  जनता की समस्याओं से रूबरू होने तथा उसके निराकरण का त्वरित प्रयास करने का एक माध्यम है?। आज  चंगोराभाठा सब्जी बाजार से यह यात्रा प्रारंभ हुई, जो पचपेढ़ी नाका, न्यू राजेंद्र नगर, कटोरा तालाब, सिविल लाइन, बैजनाथ पारा, सदर बाजार, ब्राह्मण पारा, पुरानी बस्ती, लाखे नगर,अश्विनी नगर होते हुए पुन चंगोराभाठा में समाप्त हुआ।

जहां सभा को सागर क्षीरसागर, विजय कुमार झा, जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे, मनीष सारथी, रेवाराम देवांगन, महेंद्र बिसेन,कलावती मार्को, नरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र बिसेन, संजीव गुप्ता,अबिदा खान, अनुराधा शुक्ला, ने सभा को संबोधित किया। यात्रा जब पचपेड़ी नाका  पहुंचा तो ओवर ब्रिज के नीचे गढ्ढों पर कार्यकर्ताओं ने बैठकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार में गड्ढा है, छत्तीसगढ़ को बचाना है, आप पार्टी को लाना है। श्री झा ने बताया है कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में यह छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा प्रदेश में 20 हजार 363 गांव तक व्यापक जनसंपर्क करने की योजना बनाई है।

 जिसमें जिला स्तर पर सामान्य जनता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी के पास पार्टी की रीति नीति को अवगत कराते हुए वर्तमान में गंभीर संकट बिजली दरों में वृद्धि, किसानों के धान खरीदी की समस्या, एस आई आर में वोटर काटने की समस्या, लगातार बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व जंबूरी में खुलेआम सरकार के अंदर मचे बवाल, डीए के हड़ताली आमरण अनशन करने वाले छत्तीसगढ़ माटी के लाल के संबंध में सभी को अवगत कराते हुए निचले ग्रामीण स्तर तक संगठन को मजबूत किये जाने की योजना है।


अन्य पोस्ट