रायपुर

सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती 2 तक आवेदन
11-Jan-2026 7:33 PM
सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती 2 तक आवेदन

रायपुर, 11 जुलाई। व्यापमं ने जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के तहत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा  का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। व्यापमं की के अनुसार, अभ्यर्थी 2 फरवरी  शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका 3 से 5 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी जानकारी आवेदन की शुरुआत- 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) आवेदन की अंतिम तिथि- 2 फरवरी 2026 (सोमवार), शाम 5 बजे तक। त्रुटि सुधार- 3 से 5 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक। संभावित परीक्षा तिथि- 15 मार्च 2026 (रविवार)।

परीक्षा समय- सुबह 11 से दोपहर 1:15 बजे तक। प्रवेश पत्र जारी- 9 मार्च 2026 परीक्षा केंद्र- रायपुर।


अन्य पोस्ट