रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। राजधानी में बीते दिनों मारपीट और हमले हुए, इस बीच संम्पत्ती बंटवारे, अलाव जलाने और मेले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद हो गया। इस दौरान हाथ मुक्का और नुकीली चीज से हमला हुआ। पुलिस ने मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक संजय नगर में पारिवारिक संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। मोहम्मद जाकिर इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका अपने भाई मोहम्मद हासिम से मोबाइल पर हिस्सा बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच फोन प ही गाली गलौज हो गई। इसके बाद शाम करीब 7 बजे मोहम्मद हासिम अपने तीन बेटों के साथ अपने भाई के घर पहुंचा और चारों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि शमशेर आलम ने किसी चीज से हमला किया। जिससे जाकिर घायल हो गया।
बीच-बचाव करने आए उसके बेटे अब्दुल्ला शेख और साबीर हुसैन के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 115(2), 296, 3(5) 351(2) का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभनपुर इलाके के देवारपारा में देर रात अलाव ताप रहे युवकों पर हमला हुआ। निक्की नेताम ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ रात घर के पास आग ताप रहे थे। तभी रंजीत देवार और उसके साथी वहां पहुंचे, और पूर्व में हुए विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच रंजीत देवार ने चाकूनुमा चीज से निक्की नेताम पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
उधर धरसीवां इलाके में छेरछेरा मेला के दौरान छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। ग्राम चरोदा के जितेंद्र धीवर और उसके साथियों ने लोकेश पर हमला कर दिया। इस बीच जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
देवेंद्र नगर में बच्चे से मारपीट के विरोध पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा चालक प्रतीमा दीप का आरोप है कि उसके बेटे भव्याश दीप को मोहल्ले के युवक हरीश हरपाल ने थप्पड़ मारा। जब उसने इसका विरोध किया तो हरीश हरपाल, उसकी मां और एक अन्य महिला ने गाली-गलौच करते हुए प्रतीमा दीप से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए महिला के भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की गई।