रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। राजधानी में चोरी कर वारदातें सामने आई हैं। इसमें बीते दिनों नवापारा इलाके के एक सूने मकान में सेंधमारी, खेत से सबमर्सीबल पंप और मेले से बाइक चोरी हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के वार्ड 20 शीतलापारा में अज्ञात चोरों ने देर रात घर के कमरों की सिटकिनी बाहर से बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अविनाश जो टाटा मैजिक वाहन चालक हैं, ने बताया कि 30 दिसंबर की रात परिवार के सदस्य आग तापने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे।
जो सुबह करीब 5.30 बजे उठे तो देखा कि उनके कमरे सहित माता-पिता के कमरे की सिटकिनी बाहर से बंद थी। खिडक़ी के रास्ते बाहर निकलकर दरवाजा खोला गया। इसके बाद उस कमरे की जांच की गई जिसमें कोई नहीं सोया था, जहां अलमारी में रखे पर्स से सोने-चांदी के जेवरात चोरी नहीं थे। चोरी गए सामान में सोने का गुलबंद, कान का झुमका, मंगलसूत्र इस प्रकार लगभग 15 हजार का सामान चोरी हो गया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि मोहल्ले के कुछ अन्य घरों में भी सिटकिनी बाहर से बंद पाई गई। शिकायत पर पुलिस ने 305ए, 331(4) का अपराध दर्ज किया है।
खरोरा के ग्राम भुरका में अज्ञात चोरों ने खेत से सिंचाई का सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया। पीडि़त मयंक, जो रायपुर में सिविल कॉन्ट्रेक्टर का काम करते हैं, ने बताया कि उनकी ग्राम भुरका खार में करीब 3 एकड़ कृषि भूमि है। 31 दिसंबर की शाम खेत में लगे 5 हॉर्स पावर का किलोस्कर कंपनी का सबमर्सिबल पंप और 150 फीट केबल वायर लगा था। लेकिन 1 जनवरी की सुबह खेत पहुंचने पर पंप और केबल गायब थेे। आसपास और खेत में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।
चोरी गए सामान की कीमत 18 हजार रुपए बताई जा रही है। एक अन्य मामले में ग्राम चोरभ_ी में मेला कार्यक्रम के दौरान अज्ञात चोर ने वहां खड़ी एक बाइक चोरी कर ली। बेलटुकरी निवासी मुनवा ने बताया कि वह 3 जनवरी 2026 को अपने भतीजे के साथ मेला देखने गया था। रात्रि करीब 10.15 बजे उसने अपनी बाइक को वहां बने स्वागत गेट के पास लॉक कर खड़ा किया और मेला घूमने चला गया। जो करीब 11 बजे लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है। वहंी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।