रायपुर

गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे महिला सहित दो गिरफ्तार
05-Jan-2026 11:08 PM
गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे महिला सहित दो गिरफ्तार

राजेंद्र नगर और खरोरा पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने के मामले में दो लोगों को रिफ्तार किया है। इनमें एक महिला और पुरूष है। यह कार्रवाई खरोरा और राजेंद्र नगर पुलिस ने की। पहले मामले में खरोरा पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे शख्स को पकड़ा बताया जा रहा है कि ग्राम गनियारी के पास युवक गांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में था। जिसे मुखबीर के सूचना पर पुलिस ने बताए स्थान की घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 526 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 6 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गनियारी वार्ड 14 निवासी विजय कुमार सेन बड़े नहर के पास  गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20-बी के तहत कार्रवाई की गई।

उधर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने मेडीशाईन अस्पताल के पास एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपीया ने अपना नाम प्रिया मरकाम पचपेड़ीनाका गुरुमुखसिंह नगर का होना बताया। उसके कब्जे में रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.125 किलो गांजा बरामद किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा- 20 (बी)का अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट