रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। रायपुर विशेष न्यायालय ने नशीले टेबलेट भण्डारण और बेचने के मामले में दो को दोषी ठहराया है। एनडीपीएस विशेष जज पंकज कुमार सिन्हा ने अहसान खान और सरफराज खान को 10 साल जेल और 1-1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। यह फैसला तीन साल पहले टिकरापारा थाना में दर्ज मामले में सुनाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 22 (क्च) के अधीन यह आरोप है कि 19 अक्टूबर 2022 को समय करीब 20.25 बजे पुराना धमतरी रोड, हनुमान नगर शुमन के मार्ट के सामने, दोनों अभियुक्त अपने-अपने आधिपत्य में कुल 144-144 नग प्रतिबंधात्मक ट्रामाडोल नशीला कैप्सूल, 288 नग, कुल 164.16 ग्राम ट्रामाडोल कॅप्सूल स्त्रे पाया गया।
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली थी कि हनुमान नगर, शुभम के मार्ट के सामने, दो व्यक्ति काले रंग के केरी बैग में नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए रखे हैं और ग्राहक की तलाश रहे हैं। बताए हुलिए और स्थान से पुलिस ने अहसान खान और सरफराज खान को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधात्मक ट्रामाडोल नशीला कैप्सूल, 288 नग, कुल 164.16 ग्राम ट्रामाडोल कॅप्सूल स्त्रे बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 22 बी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में अभियोजन की ओर से अपना पक्ष रखा गया। जिसे अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी माना है अदालत ने उसे 10 वर्ष का कारावास और 1-1 लाख का जुर्माना लगाया है।