रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। संजय नगर टिकरापारा निवासी विजय निर्मलकर के बालिग सुपुत्री ने गुर्जर समाज युवक से अंतर जाति विवाह किया था विजय निर्मलकर एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अपने परवरिश में कमियां मानते हुए अपनी गलती मानी और अपने आप को समाज से बहिष्कृत माना जिसके लिए उन्होंने समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर को समाज में शामिल करने के लिए आवेदन दिया।
राजधानी के अध्यक्ष वरुण निर्मलकर से आवेदक को सही पाया और परिवार को सह सम्मान शामिल करने के लिए प्रार्थना की।
प्रदेश महामंत्री चंद्रहास निर्मलकर, कार्यवाहक युवा प्रदेश अध्यक्ष अंबे बाघमार प्रदेश उपाध्यक्ष बोधी राम निर्मलकर, महामंत्री चंद्रहास निर्मलकर कैलाश निर्मलकर नरेंद्र निर्मलकर दुर्ग भूपेंद्र निर्मलकर अर्जुनी बलौदा बाजार रामायण रजक बिलासपुर यशवंत निर्मलकर दुर्ग अभय अजय निर्मलकर रायपुर पुखराज निर्मलकर रवि निर्मलकर रामवती निर्मलकर किरण निर्मलकर देवेंद्र निर्मलकर बालोद जिला गुरुर राज के अध्यक्ष जगजीवन निर्मलकर राजनांदगांव जिला के अध्यक्ष चैतराम निर्मलकर रायगढ़ जिला के अध्यक्ष अवधेश कुमार सोन पार्षद ज्योति बरेट बबली रजक भावना रजक बेटी टीना निर्मलकर बिट्टू निर्मलकर किशन निर्मलकर गिरीश निर्मलकर विवेक निर्मलकर आदि शामिल रहे।