रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग सभी नागरिकों को ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड करने और ऐप पर दिए गए सबमिट आ सजेशन टैब का उपयोग करके ऐप को बेहतर बनाने अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित करता है। नागरिक अब 10 जनवरी, तक अपने सुझाव दे सकते हैं। नए ऐप के ट्रायल (परीक्षण) संस्करण बेहतर मतदाता सेवाएं, मतदान प्रतिशत के रुझानों की त्वरित उपलब्धता और मतदान समाप्त होने के 72 घंटों के भीतर इंडेक्स कार्ड का प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं। पहले इस कार्य में कई सप्ताह या महीने लग जाते थे।
इस ऐप का सफलतापूर्वक परीक्षण बीते बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान किया गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों , जिला निर्वाचन अधिकारियों , निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों पर्यवेक्षकों और क्षेत्रीय अधिकारियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर इस प्लेटफॉर्म में लगातार सुधार और शोधन किया जा रहा है। उपयोगकर्ताओं के सुझावों की जांच की जाएगी और प्लेटफॉर्म को अधिक उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने इसे और अपडेट किया जाएगा। ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म को आधिकारिक तौर पर इसी महीने लॉन्च किया जाएगा।