रायपुर

बिजली कंपनी ने 24% वृद्धि की टैरिफ प्लान दिया, इस बार अप्रैल से नई दरें
03-Jan-2026 6:02 PM
बिजली कंपनी ने 24% वृद्धि की टैरिफ प्लान दिया, इस बार अप्रैल से नई दरें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने बिजली की दरें बढ़ाने का टैरिफ प्लान जमा किया है। विद्युत नियामक आयोग में जमा किए गए टैरिफ प्लान में 24त्न वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इस पर समीक्षा, दावा

आपत्तियों की जनसुनवाई के बाद आयोग मंजूरी देगा। यह पूरी प्रक्रिया अगले तीन माह में पूरी की जाएगी।इस बार सरकार की योजना वित वर्ष 1 अप्रैल से नई दरें लागू करने की है। बीते वर्षों में ये दरें जुलाई से लागू होती रही हैं।

पॉवर कंपनी ने जो याचिका लगाई है, उसमें छह हजार करोड़ का घाटा बताया गया है।  इस बार आयोग जितना घाटा मानेगा, उसके हिसाब से नया टैरिफ तय होगा। यह ऐसे में यह तय है कि इस साल भी महंगी बिजली का झटका लगेगा।

बता दें कि पिछली बार पॉवर कंपनी ने नियामक आयोग में जो याचिका लगाई थी, उसमें करीब पांच हजार का घाटा बताया था, लेकिन आयोग ने इसको पांच सौ करोड़ माना था। कंपनी द्वारा मांग की गई वार्षिक राजस्व आवश्यकता 28397.64 करोड़ रुपए के स्थान पर 25636.38 करोड़ रुपए मान्य किया गया था। अब इस बार आयोग पॉवर कंपनी का कितना घाटा मानता है, उसके हिसाब से ही नया टैरिफ तय होगा।


अन्य पोस्ट