रायपुर

ट्रक, एक्टिवा, जेवर नगदी की चोरी
03-Jan-2026 6:00 PM
 ट्रक, एक्टिवा, जेवर नगदी की चोरी

रायपुर, 3 जनवरी। चोरी की अलग अलग घटनाओं में सूने मकान में सेंधमारी के साथ सरेराह से ट्रक तक पार कर दिया गया। पुलिस मामले दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी अनुसार मठपुरैना के दुर्गा मंदिर के पास खड़ी ट्रक सीजी 04 पीएस 4509  कीमत 15 लाख को चोर ले भागा। पंजाबी कालोनी कटोरा तालाब निवासी कुश जगनी की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 303-2 का अपराध दर्ज कर लिया है।  इधर गोविंद नगर राजातालाब निवासी मो.हाशिम (75) की एक्टिवा सीजी 04 एल?एक्स 1369 दुर्गा मैदान सेक्टर 2 शंकर नगर से चोरी कर ली गई। इसी तरह से मिनी माता चौक गुढिय़ारी निवासी खुश्बू देवांगन की एक्टिवा सीजी 04 एम?एल 5289 घर के ही आंगन से चोर ले भागे।  उधर रोहिणीपुरम डीडी नगर में 4 दिन के लिए बंद सूने घर का ताला टूटा। शहनाई गार्डन के पास रहने वाले मनीषा हितेंद्र तिवारी ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई। वे लोग बाहर गए हुए थे इसी दौरान चोर घर में घुसकर भीतर आलमारी में रखे 30 हजार रुपए, 57 हजार के कीमती जेवर ले भागे।

डीडी नगर पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट