रायपुर

मीना बनीं निषाद समाज की प्रदेश सचिव
02-Jan-2026 8:33 PM
मीना बनीं निषाद समाज की प्रदेश सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के प्रदेश सचिव पद पर मीना निषाद निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 1310 मत मिले, वहीं  प्रदेश सचिव पद अन्य प्रत्याशी हेमलता  निषाद 870 और सुमन निषाद को 810 मत मिले। वे 440 मत से विजयी रही।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव  रविवार को क्रमश: संभाग वार केन्द्रीय कार्यालय कोहका भिलाई दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर में संपन्न हुआ।  मतदान में आजीवन सदस्य तथा जिला एवं क्षेत्र के पदेन सदस्यों को शामिल किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुंवर सिंह निषाद (बालोद) को 1211, प्रदीप कैवर्त (कवर्धा) को 1067,  कोमल देव निषाद (बीजापुर) को 787, अशोक निषाद दुर्ग को 38, और किशोर कुमार निषाद खैरागढ़ को 28 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कुंवर सिंह निषाद 144 मतों से पुन: निर्वाचित हुए। मतगणना का कार्य देर रात्रि तक चलता रहा।

सोमवार सुबह चुनाव अधिकारियों ने  चुनाव के नतीजों की विधिवत घोषणा की गई। जिसमें बालोद जिला से कुंवर सिंह निषाद 144 वोट से जीत हासिल की, इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर बोधी राम निषाद बेमेतरा से, महिला उपाध्यक्ष गायत्री कैवर्त कसडोल से एवं महासचिव पद पर मनोहर निषाद जगदलपुर से, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार निषाद दुर्ग से महिला सचिव पद पर मीना निषाद रायपुर से, संगठन सचिव पद पर नंद कुमार निषाद महासमुंद से, प्रचार सचिव राजकुमार निषाद बिलासपुर से, अंकेक्षक पद के लिए मलेश निषाद दुर्ग से जीत हासिल की।

चार पद निर्विरोध रहे, जिनमें सचिव पद पर गिरधर लाल निषाद (राजनांदगांव)रहे तथा उप संगठन सचिव पद पर ईश्वर निषाद (दुर्ग )एवं अगेश्वर निषाद (धमतरी), कार्यालय सचिव महादेव निषाद (दुर्ग )निर्विरोध रहे।


अन्य पोस्ट