रायपुर

मेकाहारा अस्पताल के लेंस रूम से डॉक्टर की लैपटॉप चोरी
02-Jan-2026 8:29 PM
मेकाहारा अस्पताल के लेंस रूम से डॉक्टर की लैपटॉप चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के लेंस रूम, वार्ड 15 एवं 16 में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने अस्पताल परिसर के भीतर रखे एक डॉक्टर के लैपटॉप को चोरी कर लिया। चोरी हुए लैपटॉप की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली डॉक्टर वैष्णवी अशोक हटकर ने इस संबंध में मौदहापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर वैष्णवी के अनुसार, दिनांक 29 दिसंबर की शाम वह अपने कार्य के दौरान लेंस रूम में लैपटॉप रखी थीं। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटीं तो लैपटॉप वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी लैपटॉप नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा वहां आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट