रायपुर
19 निरीक्षक, आईटीओ पदोन्नत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर देश भर में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सहायक, संयुक्त आयुक्तों को पदोन्नत किया है। इनमें एमपी सीजी सर्किल के 19 निरीक्षक आईटीओ पदोन्नत किए गए हैं। वहीं एमपी सीजी के 4सहायक आयुक्त पदोन्नत हुए हैं। इनमें राहुल मिश्रा तपन चटर्जी, संयुक्त आयुक्त, और प्रेम कुमार, मिनी नायर, सीएस मंथापूर्वर, सुजीत भट्ठार्चाजी, सहायक आयुक्त पदोन्नत किए गए हैं। वहीं राजस्थान के जयपुर सर्किल के प्रधान आयुक्त सुमीत कुमार एमपी सीजी सर्किल के भी प्रभारी प्रधान आयुक्त होंगे। ललित कृष्ण सिंह दहिया के सेवानिवृत्त पर उन्हें प्रभार दिया गया है। इसी तरह से एमपी सीजी सर्किल के डीजी अन्वेषण बिजय कुमार पंडा को एपी तेलंगाना का भी प्रभार सौंपा गया है। पदोन्नत निरीक्षकों में शिवम विश्वकर्मा, आर सुधीर, शशांक श्रीकांत घाटगे, राघेन्द्र शर्मा, धनंजय कुमार, ललित झा, मनीष अभिचंदानी, अंकुर श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, ऋषिकेश, गौतम कुमार, पवन कुमार यादव, मुकेश कुमार, रत्नाकर झा, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार पाण्डेय, ललित कुमार, क्षमा निधि बेहरा शामिल हैं।


