रायपुर

बाइक चोर नाबालिग गिरफ्तार,बुलेट जब्त
01-Jan-2026 10:42 PM
बाइक चोर नाबालिग गिरफ्तार,बुलेट जब्त

रायपुर,1 जनवरी।  दस दिन पहले बुलेट चोरी करने वाले  नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी  आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी कर चुका था। शांति विहार कालोनी महोबा बाजार निवासी अश्वनी जैन ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस ने बताया कि 21 दिसंबर की रात अपनी  रॉयल इनफील्ड बुलेट सी जी 04 एन एम 1889 को  घर के सामने खडी किया था। सुबह देखा तो  बुलेट नहीं थी ।  रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जैन के घर के  आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज देखने के साथ मुखबीर की भी  मदद ली। इलाके के पुराने वाहन चोरों से भी पूछताछ कर रही थी।। इसी दौरान एक नाबालिग जो पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरणों में निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में  जानकारी मिली। उसे पकड़  पूछताछ करने पर उसने बुलेट चोरी  स्वीकार किया ।उसकी निशानदेही पर  बुलेट कीमत लगभग 1,20,000/- रूपए जप्त कर ली गई।  वह मौदहापारा एवं गुढियारी से आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका था।


अन्य पोस्ट