रायपुर
अफसरों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने प्रदेश में आरक्षण की मौजूदा स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने का आदेश जारी कर दिया। पांडे ने राज्य शासन पर कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
श्री पांडेय ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए, हाईकोर्ट ने वर्ष 2012 में तत्कालीन रमन सरकार द्वारा जारी आरक्षण अधिसूचना को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। इस अधिसूचना में एससी का आरक्षण 16प्रतिशतसे घटाकर 12 प्रतिशत और एसटी का आरक्षण 20प्रतिशत से बढ़ाकर 32प्रतिशत किया गया था। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय के बावजूद, राज्य शासन ने 58त्न आरक्षण जारी रखने का आदेश जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रकरण पर कोई स्थगन आदेश पारित नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन के आईएएस अधिकारियों द्वारा न्यायालय के आदेशों की अनदेखी की जा रही है और यह अवमानना भी है।