रायपुर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। सुविख्यात संत श्री चिन्मयानंद बापू की श्रीमद् भागवत कथा 7 से 13 जनवरी तक अवधपुरी मैदान, गुढिय़ारी में आयोजित की जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा के सुचारु संचालन हेतु केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता आयोजित कर पूरी जानकारी दी। इससे पहले समिति की आवश्यक बैठक श्री हनुमान मंदिर गुढिय़ारी में हुई। इसमें तय किया गया कि 6 जनवरी को प्रात: 9 बजे से काली मंदिर प्रांगण से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 7 जनवरी से 13 जनवरी तक संध्या 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी। गुरुदेव के प्रतिनिधि मयंक वैध ने कहा कि रायपुर में प्रथम बार वृहद कथा का आयोजन हो रहा है।
बैठक में प्रमुख रुप से ओमप्रकाश मिश्रा, मयंक वैद्य, संजय मित्तल, दीपक अग्रवाल, महेश शर्मा, आशीष तिवारी, नितिन कुमार झा, राजेश गोयल, अखिलेश तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, नीरज पाण्डेय, ज्योति झा, श्वेता सोनी, पार्वती शर्मा, मुक्ता शर्मा, मोनिशा पाण्डेय, डॉ. विकास अग्रवाल, रश्मि जैन सहित दो सौ से ज्यादा वॉलिंटियर उपस्थित रहे।