रायपुर

एनएसएस शिविर में पशु पालन एवं ईलाज का प्रशिक्षण
29-Dec-2025 6:39 PM
एनएसएस शिविर में पशु पालन एवं ईलाज का प्रशिक्षण

रायपुर, 29 दिसंबर। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मेरा गांव मेरी पहचानके तहत, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार, पशुचिकित्सा सेवाएं के संयुक्त संचालक डॉ शंकर लाल उइके के मार्गदर्शन में ग्राम बकतरा में विवेकानंद कॉलेज नारा, आरंग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं आधुनिक पशुपालन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. देवेंद्र देवांगन ने छात्रों को पशु स्वास्थ्य संरक्षण, आधुनिक पशुपालन तकनीकों तथा उनसे होने वाले आर्थिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह शिविर पशु चिकित्सालय चंदखुरी अंतर्गत अधीनस्थ संस्था पशु औषधालय गोढ़ी द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट