रायपुर

चेंबर ने छत्तीसगढ़ बंद कर आग लगाने का काम किया -फोरम
29-Dec-2025 6:38 PM
चेंबर ने छत्तीसगढ़ बंद कर आग लगाने का काम किया -फोरम

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम ने राज्य सरकार से कांकेर में फैलती हिंसा को  नियंत्रित करने की मांग की है। फोरम के अध्यक्ष अरूण पन्नालाल और महासचिव रेवरेंड अंकुश बार्येकर ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कांकेर के पांच गांवों में घरों में तोडफ़ोड़ जारी है। पुलिस मूकदर्शक बनी है। कई जगाहो पर पुलिस भी उत्पातियों की मदद कर रही है।बीजेपी के प्रवक्ता मेगनेटो माल की हिंसा को सही ठहरा रहे हैं। द 28 दिसंबर की सुबह, 40-50 हुडदंगियों ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रवक्ता एवं महासचिव अंकुश बरीयेकर के चर्च पर हमला किया है। हमला करने वालों को वापस खदेड़ा है।प्रतीत होता है कि, 24 दिसंबर को चैंबर ने छत्तीसगढ़ बंद बुला कर पूरे छत्तीसगढ़ में आग लगाने का काम किया है। ईसाई समाज के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से नफरत फैलाने की कोशिश चैंबर ने की है।

चैंबर अपने उद्देश्य से हटकर धार्मिक हिंसा और उन्माद फैलाने का दोषी मानते हैं। चैंबर की उद्घोषणा की सरकार को जगाने का प्रयास है, खोखली लगती है, क्योंकि बंद के उपरांत किसी भी प्रकार का ज्ञापन या मांग, राज्यपाल, मुख्यमंत्री या शासन को नहीं दी गई है।

पन्ना लाल ने फोरम की ओर से मांग है कि चैम्बर के बंद को अवैध घोषित करें।

कांकेर हिंसा को काबू करने के लिए, डॉ. रमन सिंह जैसों अनुभवी नेता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। छत्तीसगढ़ पुलिस इस समिति से निर्देश लें । अरूण ने कहा कि गृहमंत्री धर्मांतरण विधेयक लाने में असफल रहे हैं। असफलता को छिपाने ईसाई समाज पर हमले करवाएं जा रहें हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। अत: गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा देवें।


अन्य पोस्ट