रायपुर

200-200 रूपए के लिए दो ट्रक ड्राइवरों को चाकू मारने वाले 4 गिरफ्तार
29-Dec-2025 6:37 PM
200-200 रूपए के लिए दो ट्रक ड्राइवरों को चाकू मारने वाले 4 गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। पैसे की मांग करने पर नहीं देने पर  ड्राइवर पर चाकू से हमला करने वाले 4 लडक़ें गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

 ट्रक लवकुश तिवारी ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार वह 27-28  की दरम्यानी रात 03.30 बजे ट्रक लेकर जा रहा था। टोल प्लाजा तरपोंगी में चाय पीने रूका था। उसी समय दो बाइक में सवार 04 लडके उसके पास आए 200/-रूपये मांगे। लवकुश ने  मना किया तो लडक़ों ने गाली गलौच कर अपने पास रखे चाकू से उसके बाये जांघ में मारकर चोट पहुंचाया ।उसी समय दूसरे ट्रक का ड्रायवर मनोज कोडावले अपनी ट्रक लेकर वहीं चाय पीने आया तो लडके मनोज कोडावले से 200/-रूपये मांगने लगे। उसने भी  मना किया तो करने पर चाकू से  उसके दाहिने हाथ में मारकर फरार हो गये।  धरसींवा पुलिस धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 119(1), 3(5)  दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रियाज खान, विकास साहू एवं दो नाबालिगों  को पकड़ पूछताछ करने पर सभी ने घटना स्वीकार किया।। चारों को गिरफ्तार कर जेल और बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। 


अन्य पोस्ट