रायपुर

सर्वजन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 954 लोगो ने जांच कराई
29-Dec-2025 6:36 PM
सर्वजन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 954 लोगो ने जांच कराई

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। सरयूपारिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को तुलसी भवन संजय नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 इसमें  954 लोगो ने अपनी जांच करवाया। इसमे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक  डॉ आभास शुक्ला,ईएनटी विशेषज्ञ डॉ देव मिश्रा फिजियोथैरेपी,डॉ विकास द्विवेदी  होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ इतिषा मिश्रा आर्युवेदिक चिकित्सा,डॉ गीतेश पटेल  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतित त्रिपाठी ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक त्रिपाठी , शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहीं। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ आनन्द सक्सेना ने नेत्रों का परीक्षण कर 325 चश्मा वितरण किया।  डॉ. सुशील शर्मा, एलोपैथिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.अमित शर्मा,आयुर्वेदिक दवाइयां का वितरण भी निशुल्क किया गया। समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला  ने बताया कि इस मौके पर  सभी डाक्टरों का अतिथियों ने सम्मान किया।  शिविर में सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री , सुनील सोनी विधायक , महंत डॉ रामसुंदर दास पूर्व विधायक, जोन अध्यक्ष  बद्री गुप्ता , पार्षद प्रमोद साहू,पंकज शर्मा  राम मूरत तिवारी,शिवबदन मिश्रा केलाश तिवारी, आर एल द्विवेदी, बी के मिश्रा, मित्रेश दुबे राजेन्द्र शर्मा उमाकान्त तिवारी प्रमोद शर्मा शैलेश शर्मा नवीन दुबे बैजनाथ मिश्रा, संजय मिश्रा,शिवम त्रिपाठी, अंकुश शुक्ला यदुवंश मणि त्रिपाठी, ब्रिसनेन्द मिश्रा, राम हृदय तिवारी आदि मौजूद थे।

 

 


अन्य पोस्ट