रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। नगर पंचायत चंदखुरी में पदस्थ महिला उप अभियंता ने अपने इंजीनियर पति और सास ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे लेकर इनकी पूर्व में परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग असफल रही है। महिला ने इस बार कार्रवाई की मांग की है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार प्रोफेसर कालोनी निवासी ईश्वर साहू की पुत्री अंजली साहू 33 का विवाह फऱवरी 24 में गौरव साहू, उम्र- 30 वर्ष पिता रामानंद साहू पता - ग्राम पंदर, गुजरा पाटन दुर्ग के साथ हुआ था। अंजलि वर्तमान में सेक्टर-17, नया रायपुर में रहती है। गौरव उप अभियंता, जल संसाधन विभाग साजा, बेमेतरा में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक
गौरव साहू , शादी के समय से ही अंजलि से तरह तरह की मांग करने लगा था। जैसे अपने गांव के कच्चे घर को बनवाने, रायपुर में अपने नाम से घर खरीदने, गाडी लेने, अंजलि से सैलरी एवं दहेज की मांग करता रहा।और शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता रहा है। गौरव , ड्यूटी जाने से पहले अंजलि से मारपीट कर पूरी सैलरी की मांग करता ।
कई बार अंजलि की जानकारी एवं सहमति के बिना सैलरी निकालकर अपने माता-पिता के ऊपर खर्च कर देता।जब उससे पूछती कि सैलरी कहा खर्च करे हो तब मेरी सास एवं ससुर दोनों मुझे अपने मायके वालों को बोलकर दहेज लेकर आ वरना तेरे पैसे तुझे नहीं देंगे कहकर प्रताडि़त करते। अंजलि जब भी दहेज देने से इंकार करती तो गौरव मारपीट गाली-गलौच करता। पूर्व में एक बार गला दबाकर अंजलि को जान से मारने की धमकी दी थी । इतना ही नहीं गौरव स्वयं ड्यूटी नजाकर अंजलि को भी ड्यूटी पर जाने से मना करता। और दिन रात फिजिकल करने पोर्न वीडियो दिखा, दवाई खिलाकर दबाव बना जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। गौरव, अपने शक की पुष्टि के लिए अंजलि कार्यालय या फील्ड ड्यूटी पर जाती तो पीछा करता और ऑफिस पहुँचकर परेशान करने लगा था। तब अंजलि ने थाना मंदिर हसौद में लिखित में शिकायत की थी। अभी कुछ दिनों गौरव , अंजलि के नवा रायपुर घर आकर बंद कर गया। और बाहर कार में तोडफ़ोड़ कर चारो पहियों की हवा निकाल दिया। और फोन कर अपने लिए कार खरीदने अंजलि ,माता एवं बहन से पैसों की मांग करने लगा। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा- 85 क्चहृस् का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।इस संबंध में महिला थाने में शिकायत पर से परिवार परामर्श केंद्र में दो काउंसलिंग कराया गया। जो असफल रहा आगे काउंसलिंग से इंकार किया है।