रायपुर
कांग्रेस का स्थापना दिवस
28-Dec-2025 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 दिसंबर। रविवार को शंकर नगर चौक स्थित राजीव भवन में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पार्टी का ध्वज फहराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े के संदेश का वाचन किया। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों ने सलामी दी। इस आयोजन में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, पूर्व महामंत्री राजेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद कार्यालय में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे