रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन अपनी लंबित मांगों को लेकर साय सरकार के नाम एक ज्ञापन कल दोपहर 1 बजे कलेक्टर को सौंपेंगा। यह ज्ञापन फेडरेशन की 10 सितंबर 2025 को जबलपुर में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप दिया जाएगा। एसोसिएशन के जिला संरक्षक विजय कुमार झा एवं महामंत्री उमेश मुदलियार ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनर्स को केंद्र शासन के पेंशनर्स के समान देय तिथि से महंगाई राहत का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
इन पर चर्चा के लिए हुई बैठक में रायपुर अध्यक्ष पंकज नायक, बीपी कुरील, राजेंद्र उमाठे, श्रीमती कविता राय, विमलचंद कुंडू, यशवंत भोसले, राकेश त्रिवेदी, बेनी राम गायकवाड, वाय आर सोनी, रंजन यादव कल्पना ठाकुर, के एन शर्मा केदार अग्रवाल, सेवंती नायडू पेंशनर्स उपस्थित थे। प्रदेश संरक्षक पी आर यादव एवं जिला संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि फेडरेशन के तीन दिवसीय आंदोलन में पूरे प्रदेश में पेंशनर्स भी हिस्सा लेंगे।
रिटायर्ड आईएएस पांडे ने पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ली
रायपुर, 28 दिसंबर। सेवानिवृत आईएएस अनुराग पांडे और सेवानिवृत एआईजी ज्ञानेंद्र अवस्थी ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की सक्रियता से प्रभावित होकर आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने पहले की थी। त्रिवेदी विगत 4 माह में व्यक्तिगत प्रयास से 40 आजीवन सदस्य बना चुके हैं। महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दोनों की आजीवन सदस्यता ग्रहण किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के सदस्य बनने पर सेवानिवृत एस डी एम एन आर साहू, मंत्रालय से सेवानिवृत संयुक्त सचिव आर के टंडन, अवर सचिव आर के नारद, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, महामंत्री अनिल गोल्हानी, जिला रायपुर अध्यक्ष आर जी बोहरे, सचिव ओ डी शर्मा आदि ने धन्यवाद दिया है।