रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। फाफाडीह स्थित श्री कुंथुनाथ जिनालय में 25वीं रजत ध्वजा सह त्रिहानिका महोत्सव जारी है। महोत्सव में आज,रविवार को सुबह 6.30 बजे श्री रजत पूजा, 7.30 बजे नवकारसी, 8.30 बजे श्री सतरभेदी पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद 11.30 बजे धार्मिक भक्ति एवं दोपहर 12.36 बजे (विजय मुहूर्त) लघु शांति पूजन, सायं 5 बजे चौविहार तथा सायं 7 बजे भव्य आरती व मंगल दीपक का आयोजन किया जाएगा। सोमवार, 29 दिसंबर को शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण बोली द्वारा संपन्न होगी। प्रात: 6.30 बजे रजत पूजा व 7.30 बजे नवकारसी आयोजित है। इससे पहले शनिवार को साध्वीश्री नंदिषेणा की अगुवाई में भव्यातिभव वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाली गई। वरघोड़ा में ध्वजाजी के साथ, 2026 में राजधानी रायपुर से दीक्षा लेने वाले 8 मुमुक्षुरत्न और गुरू महाराज शामिल हुए।
श्री छत्तीसगढ़ कुच्छी दशा ओसवाल जैन समाज, रायपुर के अध्यक्ष चंद्रेश वीरचंद शाह (छेडा), सचिव किशोर मेघजी मोती, उपाध्यक्ष भूपेंद्र गोविंदजी मोमाया, सह-सचिव हितेश शरद मोमाया, कोषाध्यक्ष हरीश शिवाजी लोडाया और महोत्सव समिति के संयोजक हरीश जेवरचंद शाह ने बताया कि रात 7.30 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन हुआ जिसमें मुंबई से आए कलाकारों ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर 108 दीपकों से प्रभुजी की भव्य आरती की गई। महोत्सव के विधिकारक राजा नंदू मुंबई से पहुंचे और गुजरात के ढोल-शहनाई के सुरताल से महोत्सव और भी भव्य हो गया।