रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। आरटीओ के फर्जी ई चालान एप के झांसे में आकर युवा कारोबारी 10 लाख रुपए गवां बैठा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विश्रांति टावर के बाजू न्यू टिम्बर मार्केट रोड फाफाडीह निवासी पंकज पटेल अरिहंत काम्पलेक्स स्टेशन रोड गंज में पटेल स्विच गेयर का संचालक है। बीते 18 दिसंबर को पंकज के मोबाईल वाट्सअप नंबर 99263-00190 पर आरटीओ ई चालान एपीके फाईल,रमेश गति ट्रांसपोर्ट नाम से भेजा गया था।
पंकज ने उक्त फाईल को दूसरे दिन 19 दिसंबर को खोलकर देखा। उसके बाद 22 दिसंबर को करीबन 12.00 बजे दोपहर एचडीएफसी बैंक शाखा फाफाडीह के खाते से 10 लाख रूपए दो बार 05-05 लाख रूपयें का ट्रांजेक्शन आईएमपीएस के माध्यम से ऑनलाईन विथड्राल हो गया। इसका मैसेज मोबाईल पर आया तब पंकज ने बैंक जाकर एकाउंट ब्लॉक करा दिया। रमेश गति ट्रांसपोर्ट आफिस में संपर्क किया तो बताया गया कि उनका भी मोबाईल हैक हो गया था। और उनका भी लगभग 04 लाख रूपए निकाल लिए गए हैं। यह भी बताया कि एपीके फाईल मोबाईल पर कैसे फारवर्ड हुआ नहीं जानता है? इस तरह अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईल हैक कर मेरे बैंक खाता से रकम 10 लाख रूपये आहरण कर धोखाधड़ी किया गया है। पंकज ने घटना के संबंध में सायबर सेल में भी शिकायत की है।
इस मामले में पंकज पटेल ने 27 दिसंबर की रात गंज थाने में धारा 318-4 के तहत दर्ज कराया।
साल भर में एकाउंटेंट ने 5.63 लाख डकारे
रायपुर, 28 दिसंबर। मौदहापारा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक फर्म के एकाउंटेंट पर 5.63 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।स्वर्णभूमि सोसायटी निवासी प्रवीण अग्रवाल 60 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। वह एमजी रोड मौदहापारा अंबिका टावर स्थित अंबिका इलेक्ट्रॉनिक प्रालि का संचालक है। जहां देवाशीष मेहर एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। देवाशीष ने 4 जुलाई 24 से 1 सितंबर 25 के बीच अलग अलग डेट में फर्म के बैंक एकाउंट से 5,63,390 रूपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने धारा 316-4 के तहत दर्ज कर लिया है।