रायपुर

बकाया बिल वसूलने गई इंजीनियर को धमकी
25-Dec-2025 9:52 PM
बकाया बिल वसूलने गई इंजीनियर को धमकी

रायपुर, 25 दिसंबर। रावणभाठा जोन, नगर संभाग (दक्षिण) अंतर्गत बिजली बिल की बकाया राशि वसूली के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता भावना तिवारी ने थाना टिकरापारा में शिकायत दर्ज कराई है।  मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 12.48 बजे कनिष्ठ अभियंता भावना तिवारी अपने स्टाफ के साथ संतोषी नगर मेन रोड स्थित मंत्री जी की चाय दुकान पर उपभोक्ता गोपाल तांडी के विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि 4,950 की वसूली कार्रवाई के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उपभोक्ता और उनके परिजनों ने भुगतान से इंकार करते हुए शासकीय कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि आशीष तांडी ने कनिष्ठ अभियंता एवं उनके स्टाफ के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कार्यालयीन दस्तावेजों को छीनकर फाडऩे का प्रयास किया। साथ ही राजनीतिक दबाव का हवाला देते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात कही गई है। कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट