रायपुर

समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन
25-Dec-2025 9:39 PM
समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 दिसंबर। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले  संचालनालय के सामने भोजन अवकाश में धरना-प्रदर्शन किया। इन  मांगों में अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों की लंबित परिवीक्षा अवधि समाप्त की जाए, पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान, विभागीय परीक्षा, दैवेभो कर्मियों की भविष्य निधि राशि कटौती समेत अन्य प्रमुख मांगों शामिल हैं।प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सभा को संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा, समन्वयक जी. आर. चन्द्रा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नरेश वाढेर, अमीना गार्डिया, हिमांचल साहू, आलोक जाधव, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक उमेश मुदलियार, नारायण बाघ, रामचंद्र तांडी, संजय झरबड़े, पुनीत अग्रवाल, सुनील जायेलिया, सी.एल. दुबे समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।


अन्य पोस्ट