रायपुर

45 बोरी अवैध धान जब्त
24-Dec-2025 10:56 PM
45 बोरी अवैध धान जब्त

राजपुर,24 दिसंबर। धंधापुर उपार्जन केंद्र से 45 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। विकासखंड राजपुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र धंधापुर में  कृषक मोहर लाल जायसवाल द्वारा विक्रय हेतु लाया गया जांच के दौरान 45 बोरी अवैध धान पाया गया। तत्पश्चात तहसीलदार नरेंद्र कंवर एवं संयुक्त टीम के द्वारा जांच उपरांत नियमानुसार उक्त धान को जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने सभी कृषकों से अपील की है कि वे नियमानुसार धान ही विक्रय के लिए लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो।

शासन की मंशानुरूप धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, मिलावट अथवा पुराना धान खपाने के प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


अन्य पोस्ट