रायपुर

पुलिस ने पार्किंग में खड़े 32 लावारिस वाहन जब्त किए
24-Dec-2025 8:38 PM
पुलिस ने पार्किंग में खड़े 32 लावारिस वाहन जब्त किए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 दिसंबर। एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मेकाहारा अस्पताल, मॉल सहित रायपुर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के पार्किंग एरिया की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अलग-अलग पार्किंग स्थलों में लंबे समय से लावारिस हालत में खड़े 32 नग दोपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया गया।

 जानकारी में सामने आया कि ये वाहन काफी समय से वहीं खड़े थे और इनके मालिकों का कोई पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद टीम ने सभी 32  वाहनों को बरामद किया है।

पुलिस ने अपील की है कि लावारिस वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, गंज परिसर रायपुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9893425568 पर जानकारी ले सकते हैं।


अन्य पोस्ट