रायपुर
रायपुर, 24 दिसंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाली अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8 माह (128 माह) कर दी है, जो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के आधिकारिक अभिलेखों एवं राजपत्र (गजट) में प्रकाशित अधिसूचनाओं की जांच में यह बात सामने आई है कि पेंशन बहाली की अवधि में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन बहाली की अवधि 15 वर्ष ही प्रभावी है। वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा जारी अधिसूचना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।