रायपुर

जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाने कंबल वितरित
21-Dec-2025 8:43 PM
जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाने कंबल वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 दिसंबर। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने रायपुर बिलासपुर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाने कंबल वितरित किया। शनिवार रात  रायपुर में फाफाडीह चौक, मेकाहारा हॉस्पिटल , घड़ी चौक, रेलवे स्टेशन के आस पास खुले आसमान तले रात गुजार रहे लोगों को  कम्बल दिए। संस्था के अध्यक्ष  सी नागेश्वर राव, सचिव बी अनीता राव, पदाधिकारी  वी एस प्रकाश,एम गणेश, श्रीमती सी श्रीलक्ष्मी,  संजय साहू, सुलेखा साहू , विनय और अन्य सदस्य इस सेवा कार्य में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती मंजू दीक्षित, बी एस नटराज, सुधा रानी, मुकेश साहू, जगदीश्वरी पटनायक संदीप वर्मा, शांता, पुड़ीपेद्दी और अन्य सदस्य का सहयोग रहा। बिलासपुर में भी संस्था  के सदस्य  के रवि कुमार, यशु, मिताक्षी और अन्य सदस्य के द्वारा कम्बल वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट