रायपुर

भारत स्काउट गाइड फेलोशिप ने सरोरा में चलाया जागरूकता अभियान
21-Dec-2025 8:41 PM
भारत स्काउट गाइड फेलोशिप ने सरोरा में चलाया जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 दिसंबर। शराब छोड़ो,प्लास्टिक हटाओ हेमलेट पहनो,इन तीनों संदेशों को आम जन तक पहुंचाने ग्राम पंचायत सरोरा (तिल्दा) में भारत स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ ने  छात्रों की रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया।  विकास शिक्षा महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों ने शराब की बुराई, हेलमेट है जरूरी , जल है तो कल है और स्वच्छ भारत का संदेश देते तख्तियों के साथ ग्राम की गलियों में निकले। साथ ही गांव के चार प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक कर संदेश भी दिया।  भारत स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला एवं  प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संगीता दुबे ने संबोधित किया।

 जागरूकता रैली को स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने संबोधित कर हरी झंडी दिखा प्रारंभ कराया।


अन्य पोस्ट