रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने आज अपने बंगले में पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से चर्चा कर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर उनकी शिकायतें सुनी। इस दौरान बंगले सैकड़ों अभ्यर्थियों का मेला लगा रहा। इनमें महिला पुरुष दोनों ही शामिल रहे।
5967से अधिक की भर्ती में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद ही सरकार ने अभ्यर्थियों की सुनवाई का यह तरीका अपनाया है। गृहमंत्री के अलावा एडीजी कल्लूरी भी दो दिन सुनवाई करेंगे। गृहमंत्री ने कहा भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से की गई है। अभ्यर्थियों की मांग पर ही सभी के प्राप्तांक सार्वजनिक किए गए थे। एक ही अभ्यार्थी के कई जिलों में चयन को लेकर शर्मा ने कहा खुली प्रतिस्पर्धा के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से शारीरिक परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। कई अभ्यर्थी इसमें सफल भी हुए। उन्होंने साफ किया अंतिम चयन एक जिले के लिए होगा। उनके स्थान पर वेटिंग लिस्ट वालों का चयन किया जाएगा।