रायपुर

वन मंत्री केदार कश्यप की माता का निधन, साय-देव ने शोक जताया
21-Dec-2025 7:56 PM
वन मंत्री केदार कश्यप की माता का निधन, साय-देव ने शोक जताया

रायपुर, 21 दिसंबर। वन मंत्री केदार कश्यप की मां, मनकी देवी का रविवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से  वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंतत: उनका निधन हो गया।

मनकी देवी की अंत्येष्टि  उनके पैतृक गांव ग्राम फारसागुड़ा, बस्तर में आज शाम की जाएगी।  इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, सभी  मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने  मंत्री केदार कश्यप को मातृशोक पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।


अन्य पोस्ट