रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर का असर स्पष्ट देखा जा रहा है। जो अभी अगले दो दिन 22 दिसंबर तक और रहेगा।राज्य के 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो आरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस बीच बीती रात 7 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं मैनपाट में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबिकापुर में 5.2 डिग्री, जीपीएम में 6.2 डिग्री, मुंगेली 6.9,बलरामपुर 7.4,कोरिया 8.7, दुर्ग 9.2, बस्तर 8.9,बालोद 10.3, सुकमा 11.2, बिलासपुर 11.6, कांकेर 12.4 और रायपुर में रात का पारा 13 डिग्री रहा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।


