रायपुर

कविता झा और आदित्य झा का रायपुर अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान
20-Dec-2025 7:53 PM
कविता झा और आदित्य  झा का रायपुर अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान

रायपुर, 20 दिसम्बर। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को मैथिल ब्राह्मण समाज के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें कविता झा और आदित्य झा ने रायपुर  के जिला अदालत में वर्ष 1990 से निरंतर अपने वकालत की सेवा पूर्ण किये। समाज  के अध्यक्ष विजय कुमार झा,  सचिव पंकज भावेश झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र, इतिहास कार डॉ रमेंन्द्र नाथ मिश्र, पूर्व पार्षद डॉ पूर्ण प्रकाश झा सहित पदाधिकारी ने बधाई दी। रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  हितेंद्र तिवारी और सचिव अरुण मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया था।


अन्य पोस्ट