रायपुर

अयोध्या में पेंशनर्स महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, छत्तीसगढ़ से 209 प्रतिनिधि शामिल
19-Dec-2025 9:10 PM
अयोध्या में पेंशनर्स महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, छत्तीसगढ़ से 209 प्रतिनिधि शामिल

रायपुर, 19 दिसम्बर। अयोध्या धाम में 21 एवं 22 दिसम्बर को आयोजित भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधियों का एक दल प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचा।

प्रदेश के महामंत्री अनिल गोल्हानी तथा प्रदेश संगठन मंत्री टी. पी. सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में बस्तर से आर. एन. ताटी, दुर्ग से बी. के. वर्मा, रायपुर से आर. जी. बोहरे, जशपुर से श्रीमती द्रौपदी यादव, नारायणपुर से एस. एन. देहारी, कांकेर से ओ. पी. भट्ट, बिलासपुर से राकेश जैन, जांजगीर-चांपा से परमेश्वर स्वर्णकार, कोरबा से एम. एल. यादव, सरगुजा से मानिक चन्द्र, बालोद से डी. आर. गजेन्द्र तथा रायगढ़ से एम. डी. नायक समेत 209 प्रतिनिधि शामिल हैं।

इस अधिवेशन में देश के 22 राज्यों के प्रतिनिधि  पेंशनरों की समस्याओं, लंबित मांगों एवं उनके समाधान को लेकर गहन विचार-मंथन एवं चिंतन करेंगे।


अन्य पोस्ट